The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

स्टेट बैंक का मैनेजर बताकर 75 हजार की ​ठगी,मामला दर्ज

Spread the love

रायगढ़। जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र के बनसियां गांव के एक शख्स से साइबर ठग ने 75 हजार की ठगी की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामरतन चौधरी 50 वर्ष का अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है। उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बताकर उसने कहा, आपका एटीएम कार्ड बंद हो जाएगा। अगर चालू कराएंगे तो लेन-देन कर सकते हैं और साथ में एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी कर दूंगा। उसके झांसे में आकर रामरतन ने अपना आधार कार्ड नंबर, एटीएम कार्ड नंबर के साथ ही मोबाइल पर आया कोड भी बता दिया। इसके बाद तीन ट्रांजेक्शन में उसके खाते से 75 हजार रुपए पार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 420 आईपीसी एवं 66 (सी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *