The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाल दिवस के अवसर पर बाल संरक्षण की जानकारी देने परिंदे कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वधान में बाल दिवस के अवसर पर आज नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में परिंदे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में गुड-टच-बैड-टच के तहत मना करना, उस जगह से दूर चले जाना, कहना इत्यादि की जानकारी दी गई, साथ ही चाईल्ड लाईन 1098 के संबंध में बताया गया और बाल सुरक्षा सप्ताह संबंधी जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र सिंह ठाकुर तथा अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा की गई। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा के संबंध में जो भी जानकारी दी गई है, उसे इच्छी तरह याद रखें तथा विपत्ति के समय उसका पालन करें। बड़े उम्र के बच्चे अपने से छोटे उम्र के बच्चों का ख्याल रखें। पढ़ाई पर बढ़िया ध्यान दें, खेल-कूद में भाग ले और अपनी कला को भी विकसित करें। एसडीओपी चित्रा वर्मा ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले बाल सुरक्षा सप्ताह के संबंध में भी बताया। कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी मिरे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर चाईल्ड लाईन के गाने पर म्यूजिक ड्रील भी किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor