The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेजा जेल

Spread the love

THEPOPATLAL गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर 03 अप्रैल की देर शाम हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को 04 अप्रैल को पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। एसीजेएफ फर्स्ट की अदालत में पेश हुए मुर्तजा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि गोरखनाथ मंदिर में 03 अप्रैल को आरोपी मुर्तजा जबरन घुसा और पीएसी के दो सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया था। इस पूरे मामले की जांच एटीएस और एसटीएफ संयुक्त तौर पर कर रही हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor