The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान रथ को किया रवाना

Spread the love

मैनपुर/रायपुर। स्वयंसेवी संस्था समर्थन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में टीकाकरण जागरूकता रथ निकली गई। इस रथ को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर गजेंद्र कुमार ध्रुव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ को उप स्वास्थ्य केंद्र से शुरू किया गया जिसे मैनपुर, जीडार, जाड़ापदर, कुल्हाड़ीघाट, तराझर, भाठीगढ़, मैनपुरकला सहित अन्य ग्राम पंचायतों में घुमाया गया। साथ ही जेएसआई से सप्लाई चैन ऑफिसर शाने हैदर, मुरारी चंद्रा ने कोरोना वैक्सीनेशन से संबंधित ग्रामीणों को घर घर जाकर जानकारी दी। इसके अलावा कोरोना टीका की दूसरी डोज जिसे नहीं लगाया गया है उसे भी जल्द से जल्द कोरोना टीका लगाने अपील की गई। समर्थन से जिला गरियाबंद के प्रमुख मुरारी चंद्रा ने बताया कि कोरोना टीकाकरण जागरूकता रथ 10 दिनों तक मैनपुर विकासखंड में घूमेगा। साथ ही सभी ग्राम पंचायत के लोगों से कोरोना टीका लगाने के लिए अपील भी करेगा। इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था समर्थन के कलस्टर कोऑर्डिनेटर टिकेश्वर निषाद, संजय कुमार, कुल्हाड़ीघाट के सरपंच धनमोती, हिरौंदी ठाकुर रोजगार सचिव, स्वास्थ्य विभाग से मुकेश साहू, जीडार के आरएचओ सहित विभिन्न गांवों के ग्रामवासी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor