The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भूपेश बघेल सरकार अपने विकास कार्य बताए: बृजमोहन

Spread the love

रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार अपने साढ़े तीन साल की उपलब्धियां गिनवाए, आरोप लगाने का काम विपक्ष का। वास्तव में इस सरकार के पास विकास बताने के लिये कुछ नहीं है इसलिए खैरागढ़ के मतदाताओं को ब्लैकमेल कर खैरागढ़ उप चुनाव की वैतरणी पार करना चाह रही है।
श्री अग्रवाल आज खैरागढ़ में पत्रकारों से चाय पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिले के नाम पर ब्लैकमेल कर रही है और प्रलोभन दे रही है। यह खैरागढ़ की जनता अच्छे से जानती है।
स्व.देवव्रत की मूर्ति लगाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की जनता जानती है कि देवव्रत सिंह जी का निधन क्यों हुआ और 6 महीने हो गये मूर्ति क्यों नहीं लगी।
श्री अग्रवाल ने चुनाव में वन मंत्री मोहम्मद अकबर की भूमिका पर कहा कि वन मंत्री गोपनीय अभियान में लगे हुए हैं। वन विभाग के गोदामो में बोरियों में भर कर पैसे आ गये हैं। अधिकारियों पर काँग्रेस के पक्ष में काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। काँग्रेस गलत खेल रही है आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है पैसा-दारु बाटा जा रहा है। काँग्रेस के अनैतिक आचरण से खैरागढ़ की जनता में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। इस बार काँग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल का कोई हथकंडा काम नहीं आएगा। जनता भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *