The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नशीली दवाओं की जखीरा के साथ एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस नारकोटिक्स सेल ने नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। थाना खुर्सीपार नारकोटिक्स टीम और सिविल टीम की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग तकरीबन 67056 नशीले टेबलेट और कैप्सूल व बिक्री रकम करीबन 24 हजार रुपए जब्त किया गया। पुलिस ने मेडिकल संचालक और एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध कारोबार करने वाले नशे के सौदागरों में राकेश वर्मा 27 वर्ष, जग्गू उर्फ जागेश्वर निषाद 26 वर्ष, अजय अग्रवाल 33 वर्ष, शफक बानो 20 वर्ष, नितिन सिम्मी शामिल हैं।
आरोपियों से तकरीबन 67056 नशीले टेबलेट और कैप्सूल बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों से करीब 24 हजार रुपए जब्त किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor