The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ग्राम खुडमुडी के गौठान में लगे सोलर पंप की हुई चोरी,मामला दर्ज

Spread the love
“मनीष कुमार की रिपोर्ट”

पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम खुडमुडी में अज्ञात चोरों ने गौठान में सोलर पंप की चोरी कर फरार हो गए है। जिसके खिलाफ गांव के वार्ड क्रं 01 के पंच ने पाटन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत खुडमुडी में क्रेडा विभाग द्वारा गांव के गौठान में सोलर पंप लगाया गया है । होलीका दहन के बाद सुबह गौठान में लगे सोलर पंप कंट्रोलर सबमसिर्बल, मड्यूल केबल,जंक्शन बक्स रोप वायर एवं लाईटिंग एड्रेसटर जुमला कीमती 20,000 रूपये सामान नहीं था । पंच ने आस पास पता किया कोई पता नहीं चला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया । इस घटना के बारे में ग्राम पंचायत सरपंच रमा भारती ध्रुव को बताया ।पता तलाश करता रहा है। कोई पता नहीं चलने पर 5 अप्रैल को थाने मामला दर्ज कराया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor