The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

ब्रेकिंग- बेंगलुरु के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Spread the love

THEPOPATLAL बेंगलुरु में 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। इसमें कहा गया है कि स्कूलों में बेहद शक्तिशाली बम लगाए गए हैं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया है। बम स्क्वॉड और लोकल पुलिस संदिग्ध बम की तलाश में जुट गई है। पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि यह पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि किसी ने झांसा देने के लिए तो यह सब नहीं किया है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वो हैं- बेंगलुरू ईस्ट में डीपीएस, महादेवपुरा का गोपालन इंटरनैशनल स्कूल, मराठाहल्ली का ही न्यू एकैडमी स्कूल, गोविंदपुरा का इंडियन पब्लिक स्कूल, हेन्नूर का सेंट विंसेंट पॉल स्कूल और एबेंजर इंटरनेशनल स्कूल। धमकी मिलने के बाद स्कूल को खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया। बच्चों के अलावा टीचर्स और बाकी स्टाफ को भी निकाला जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *