The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव से पहले कलेक्टर और एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है। 16 अप्रैल को मतगणना होनी है। लिहाजा चुनाव से पहले कलेक्टर और एसपी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आगामी खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बार्डर एरिया में चेकिंग प्वाइंट्स का जायजा लिया। साथ ही अन्य तैयारियों का भी मुआयना किया। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान आसामाजिक तत्व अवैध शराब और नशीले पदार्थ आदि विधानसभा क्षेत्र में ना ला सके, इसलिए चेक प्वाइंट्स से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की पुलिस चेकिंग करेगी। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आज म्यूनिसिपल स्कूल गांधी सभागार राजनांदगांव से फ्लैग मार्च भी निकाला। जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *