The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

जिला प्रशासन ने पटवारी को निलंबित कर 268 क्विंटल धान किया जब्त

Spread the love
कोरबा/सारंगढ़-बिलाईगढ़। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने पसान हल्का पटवारी गोविन्द राम कंवर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पटवारी के खिलाफ थाना जांजगीर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत दर्ज आपराधिक प्रकरण के आधार पर की गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार को संयुक्त जांच दल ने बरमकेला क्षेत्र के बिरनीपाली चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 120.80 क्विंटल अवैध धान से भरा वाहन जब्त किया। जप्त वाहन और धान को डोंगरीपाली थाना सुपुर्द किया गया है। मंडी क्षेत्र में दो व्यापारियों पर प्रकरण दर्ज
प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान जांच टीम को सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध धान मिला। पहला मामला शंकर ट्रेडर्स, माधोपाली के गोदाम से 200 बोरी अवैध धान जब्त किया। इसी तरह तारा ट्रेडर्स, केदार दुकान परिसर से 169 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।
दोनों व्यापारियों पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor