Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मामा पर भूपेश बघेल का पलटवार,कहा काका के आगे मामा कहाँ टिकेगा

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव/खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा के उप चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पांचवें दिन के चुनाव प्रचार-प्रसार की शुरुआत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जालबांधा से की। मुख्यमंत्री यहां अपने तय समय से थोड़ी देर से पहुंचे और मंच पर पहुंचते ही उन्होंने देर से आने जनता से माफी मांगी। जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील की।
काका के आगे मामा कहां टिकेगा? भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ को जिला बनाने समेत जालबांधा को उप तहसील बनाने घोषणा पत्र में किए गए वादे को मंच से दोहराया। बीजेपी के प्रचार प्रसार सीएम शिवराज सिंह चौहान के खैरागढ़ क्षेत्र में सभा को लेकर अपने अनोखे अंदाज में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि काका के सामने मामा कहां टिकेगा, काका अभी जिंदा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वो यहां आकर रमन सिंह और अपने घोटाले की बात करें। हम जितना धान की कीमत दे सकते हैं, वह इतनी कीमत दे सके तो बताएं?  
केंद्र सरकार पर निशाना
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम जालबांधा में चुनावी सभा को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी संबोधित किया और उन्हें सरकार के द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पूर्व रमन सरकार को किसान विरोधी बताया। साथ ही  उन्होंने किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जिताने की अपील की। 

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor