The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

अनंतनाग में हुए एक एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर रहा निसार डार ढेर

Spread the love

THEPOPATLAL जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का मेगा ऑपरेशन जारी है। यहां अनंतनाग में हुए एक एनकाउंटर में उत्तरी कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर रहा निसार डार मारा गया है। वहीं, कुलगाम में भी लश्कर का एक स्थानीय आतंकी मारा गया है। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान साउथ कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट बैन कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के सिरहामा में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहां सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अनंतनाग में लश्कर का एक आतंकी और कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद के कुछ आतंकी छिपे हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor