The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी फरार

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रायपुर के मुजगहन थाना में शिकायत पर मामला दर्ज कर ली है। इस गैंग रेप के मामले में पीड़िता को मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया गया था। इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वालों की पहचान नहीं हो पाई ​है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। पीड़िता 10 वीं पास है। इस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला शादीशुदा है और गरीब है। उसे मंत्रालय में नौकरी दिलाने का कुछ लोगों ने झांसा दिया। पीड़िता को सरकारी नौकरी मिलने की आस जाग गई और वह आरोपियों की चाल को नहीं समझ पाई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसे मंत्रालय में नौकरी लगाने की झांसा दिया और सुनसान इलाके में ले जाकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। यह सिलसिला कई बार चला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor