The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राम चिरैया सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार तुकाराम कंसारी

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। छत्तीसगढ़ राज्य की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा साहित्यकार तुकाराम कंसारी को राम चिरैया सम्मान से सम्मानित किया गया। बढ़ती गर्मी और घटते जल स्तर को देखते हुए पक्षी बचाओ अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा अनेक प्रदेश के लोगों ने भी इस अभियान से जुड़ कर अपनी सहभागिता प्रदान कर अभियान को सफल बनाने में विशेष रूचि ले रहे हैं । चिड़ियों के लिए सकोरा पर पानी और दाना देते हुए या किसी अंजान जीवों को पानी या चारा उपलब्ध करा सकते है। पक्षी बचाओ अभियान के तहत पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था किये जाने पर राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर की ओर से उल्लेखनीय कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार तुकाराम कंसारी को राम चिरैया सम्मान से विभूषित करते हुए डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि तुकाराम कंसारी महानदी बचाओ अभियान समिति एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। तुकाराम कंसारी के सम्मानित होने पर साहित्यकार डॉ. मुन्नालाल देवदास अध्यक्ष जिला हिंदी साहित्य भारती, संतोष कुमार सोनकर मंडल, जितेंद्र कुमार सुकुमार, संतोष कुमार सेन, गोकुल सेन, टीकम चंद सेन सहित अन्य साहित्यकारों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor