The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चरित्र पर शंका में पत्नी की पीटकर हत्या

Spread the love

बलरामपुर। चरित्र पर शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला सामरीपाठ थाने की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखी गई थी। इसे देखकर पति का गुस्सा भड़क गया। चरित्र पर शंका करते हुए आरोपी ने हाथ-पैर और डंडे से पत्नी के साथ बेहरमी से मारपीट की. गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल डंडे और अन्य साक्ष्य जुटाएं हैं। आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने लेकर आई।
पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *