The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ड्राइवर की झपकी से पूर्व विधायक समेत 5 लोग घायल

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के केंदा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पूर्व विधायक रामदयाल उइके घायल हो गए हैं। वो कार में सवार होकर पेंड्रा से बिलासपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके ड्राइवर को झपकी लग गई और उनकी गाड़ी सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। इस घटना में विधायक के अलावा 5 और लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ड्राइवर को झपकी आई थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *