Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

झोला में गांजा रखकर बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे नगदी भी बरामद

Spread the love

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। थाना कांकेर पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है जिसके पास से करीब 1.3 किलो ग्राम गांजा एवं 3500 नकदी रकम भी बरामद किया है। कांकेर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुणाल टेकाम निवासी माहुरबंद पारा जोकि ऊपर नीचे रोड के गार्डन के आसपास थैला में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है सूचना की तस्दीक पर पुलिस द्वारा दबिश दिया गया मौके पर आरोपी कुणाल टेकाम पिता निपेंद्र टेकाम उम्र 24 वर्ष निवासी माहुरबंद पारा कांकेर थैला में गांजा रखा था तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1.3 किलोग्राम गांजा एवं 3500 नकदी रकम बरामद हुआ आरोपी ने उक्त गांजा को उड़ीसा से अवैध रूप से खरीदी कर बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया आरोपी के विरुद्ध 20(b) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमांड स्वीकृत कराए जाने के लिए उपरांत जेल भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor