The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जैन संतो पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ जैन सामाज ने किया कड़ी कार्रवाई की मांग, कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौपा

Spread the love

जगदलपुर। आज सकल जैन समाज जगदलपुर द्वारा जैन संतों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रांति मंच के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत पत्र सौंपा गया तथा अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई छत्तीसगढ़ की शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को दूषित करने के प्रयास की कड़ी निंदा की गई सकल जैन समाज के लोग दोपहर 3:00 बजे दिगंबर जैन मंदिर से पैदल मार्च करते हुए मेन रोड स्टेट बैंक चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां ज्ञापन सौंपने के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे एवं ज्ञापन सौंपा आज की रैली में जगदलपुर के विधायक तथा छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ओसवाल जैन सितंबर समाज के अध्यक्ष मनोहर लोहिया महासचिव देवी चंद संचेती वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीपाल दुग्गड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष रूपेश जैन सचिव विवेक जैन वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जैन , ओसवाल जैन श्वेताम्बर समाज के पुर्व अध्यक्ष रमेश जैन तथा सकल जैन समाज के सैकड़ों सदस्य रैली में उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *