The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सेंट्रल जीएसटी टीम ने दो कोरो​बारियों के ठिकानों पर दी दबिश,दस्तावेजों की हो रही है जांच

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर । बिलासपुर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने दो कारोबारियों के ठिकानों पर दी ​दबिश दी है। बताया जा रहा है कि मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व तेल कारोबारी देवीदास वाधवानी के खिलाफ नकली तेल का फर्जी बिल सहित टैक्स चोरी करने के अन्य मामलों की शिकायत की गई थी। ऐसे ही प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी के संचालक पर भी टैक्स चोरी करने का आरोप है। टीम शुक्रवार दोपहर से लेकर देर रात तक यहां आय-व्यय के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
मर्चेंट ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व व्यापार विहार के कारोबारी देवीदास वाधवानी की फर्म वाधवानी ट्रेडर्स में 27 मई को दोपहर सेंट्रल जीएसटी रायपुर की चार सदस्यीय टीम छापेमारी करने पहुंची। टीम की अगुवाई सुप्रिटेंडेंट अरुण कुमार कर रहे थे। यहां उन्होंने फर्म के संचालक देवीदास वाधवानी से स्टॉक और बिल की जानकारी ली। इस दौरान टीम के सदस्य दोपहर से लेकर देर रात फर्म के आय-व्यय सहित अन्य दस्तावेजों की जानकारी जुटाती रही। हालांकि जांच में शामिल अधिकारी रेड की जानकारी देने से बचने की कोशिश करते रहे।
सेंट्रल जीएसटी की दूसरी टीम पुराना बस स्टैंड करबला रोड स्थित भारत होजियरी भी पहुंची थी। यहां भी टीम ने फर्म के आय-व्यय और स्टॉक की जानकारी ली और टैक्स सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। जानकारी मि्ली है कि यहां भी टैक्स चोरी की आशंका को लेकर टीम ने छापे की कार्रवाई की है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद तारिक ने फर्म संचालक देवीदास वाधवानी के खिलाफ केंद्र सरकार से 250 पेज की शिकायत की थी, जिसके आधार पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *