The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अज्ञात आरोपी ने देसी कट्टा से म​हिला की गोली मारकर की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कवर्धा। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रात के वक्त महिला घर पर अकेली थी। इसी वक्त अज्ञात ने उसे गोली मारी है। घरवालों को महिला की खून से लथपथ लाश मिली। मौके से देसी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को सनकपाट निवासी सरिता काठले 29वर्ष पति विजय काठले घर पर अकेली थी। घर के लोग काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसे किसी ने मारा है। घरवाले जब देर रात को लौटे। तब उन्होंने जमीन पर पड़ी हुई महिला की लाश देखी। महिला के शरीर से काफी खून बह चुका था। उसके पेट में गोली मारी गई थी। घटना रात के वक्त 10 से 12 बजे की बीच की बताई जा रही है।घटना के बाद पुलिस को सूचन दी गई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके से एक देसी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। शनिवार को एफएसएल की टीम भी मौके पर गई थी। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *