The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

शोपियां में सुरक्षा जवानों ने एक आतंकवादी को किया ढेर,मुठभेड़ जारी

Spread the love

THEPOPATLALजम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा जवानों ने आंतकवादियों को घेर लिया है और दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अभी भी इलाके में दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की आशंका है। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक आंतकवादी को सेना ने मार गिराया है। दरसाल, पुलिस और सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध तिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच एक घर में आतंकियों के होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उसे चारों तरफ से घेर लिया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गए हैं। स्थानीय नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *