The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महासमुंद दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को कांग्रेसियों ने दिखाया काला झंडा

Spread the love

महासमुंद/रायपुर। देशभर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के महासमुंद दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। दरअसल, भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी महासमुंद पहुंचे हैं।मंत्री ने पटेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महासमुंद पहुंचे और निरीक्षण किया। जहां उनको कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेसियों ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के विभाग के मंत्री हरदीप सिंह पुरी को काला झंडा दिखाया। मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने महासमुंद के कांग्रेस भवन चौक पर महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते दामों के विरोध में काला झंडा दिखाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *