The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सर्चिंग पर निकले सीएफ जवान पर मादा भालू ने हमला कर किया घायल

Spread the love

कांकेर। जंगलवार वेल फेयर कॉलेज में सुबह सुबह सर्चिंग पर निकले सीएफ के जवान पर मादा भालू ने किया जानलेवा हमला जख्मी जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे जंगलवार वेलफेयर कॉलेज जोकि पहाड़ो से घिरा हुआ है। अक्सर जवानों के साथ जंगली जानवरों के साथ इनका आमना सामना होता रहता है। आज सुबह भी कुछ ऐसा ही घटना घटी जिसमें जवान का सामना एक मादा भालू के साथ हो गया जो अपने शावकों के साथ थी जिसके बाद अचानक भालू ने जवान पर हमला बोल दिया जिससे जवान के सिर पर गम्भीर चोंटे आई है। जिसे जिला अस्पताल से रायपुर बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। जवान का नाम अनिल वैध बताया जा रहा।

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor