The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में राज्य के सफल प्रतिभागी आकाश श्रीमाल और आकाश शुक्ला और राज्य सिविल सेवा परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले नीरनिधि नन्देहा सहित 10 विद्यार्थियों, पैराओलम्पिक में सिल्वर पदक विजेता योगेश कथुरिया, पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़, पर्वतारोही चित्रसेन साहू, गायक सहदेव दिरदो, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार प्रकाश अवस्थी, छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पाण्डेय, छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रसिध्द कॉमेडियन श्याम रंगीला और कलाकार काजल श्रीवास भी शामिल हुये । इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, विधायक देवेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *