The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

विमान पर गिरी बिजली पूरा विमान बुरी तरह हिल गया,175 यात्री थे सवार,लोगों ने खिड़की से बिजली को विमान पर गिरते देखा

Spread the love

THE POPATLAL रूस में एक यात्री विमान 175 लोगों को लेकर जब आसमान में था उसी वक्त उस पर भयानक बिजली गिरी जिससे पूरा विमान बुरी तरह हिल गया । उसमें मौजूद लोगों ने खिड़की से बिजली को विमान पर गिरते देखा जिसके बाद उन्हें लगा कि अब उनका बचना मुश्किल है। यह घटना अज़ूर एयरलाइंस के बोइंग 737 की है जो तूफान में फंसने और फिर भयानक बिजली गिरने के बाद ‘फ्री-फॉल करने लगा यानी तेजी से नीचे गिरने लगा और दक्षिण-पश्चिमी रूस में सोची के ब्लैक सी रिसॉर्ट के पास पहुंच गया। बिजली गिरने से पहले विमान तूफान में सैकड़ों फीट नीचे आया जिसके बाद उसमें सवार एक पर्यटक ने इस घटना से सहमे यात्रियों की हालत को अपने फोन में कैद कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *