The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्रयागराज की यात्रा पर गया परिवार इधर सुने मकान से 20 लाख के गहने सहित नगदी ले उड़े चोर

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। शहर के आदर्श नगर में बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने एक सुने मकान को अपना निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उड़े परिजनों की माने तो 20 लाख रुपये से अधिक के सोने चांदी के जेवर व 15 हजार रुपये नगदी रकम चोरी हो गये है।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुँच जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि घर के सभी लोग प्रयागराज गये हुए थे। जिसका फायदा उठा कर चोरो ने दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर घुसे जहा अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम 15 हजार की चोरी की गई है। पीड़िता सरस्वती श्रीवास्तव ने बताया कि घर के सभी लोग मुंडन कार्यक्रम के चलते प्रयागराज उत्तर प्रदेश गये हुए थे। वापस घर लौटने पर मकान के ताला टूटे हुए मिले जिसके बाद अंदर जाकर देखने पर घर का सारा सामान बिखरा हुआ था व आलमारी भी टूटा हुआ था जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि परिवार के लोग 29 जून से प्रयागराज यूपी गये हुए थे। चोरी हुए समान की जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही चोरों तक भी पहुँच जाऐंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor