Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वन्यप्राणी का शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से तीन ग्रामीण और हिरण की मौत

Spread the love

रायगढ़। जिले के पूंजी पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में वन्यप्राणी का शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों के मौत की जानकारी मिल रही है।मामले की जानकारी लगते ही तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
गुरुवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तराईमाल गांव के जंगल में बिजली की तार से करंट लगने से बीरबल धनवार 37 वर्ष पूंजीपथरा, अनिल कुजूर 26 लैलूंगा एवं बोधन तिर्की 40 वर्ष कोतबा इसके अलावा एक कोटरी(हिरण) की भी मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि जब तराईमाल गांव के ग्रामीणों ने जंगल में शवों को देखा तब उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। बाद में वन विभाग से जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।
पूंजीपथरा के औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण 1100 किलोवाट उच्च विद्युत प्रवाह वाले बिजली के तार जंगल के ऊपर से गुजरते हैं। पुलिस को आशंका है कि वन्यजीवों के शिकार के लिए तीनों ग्रामीणों ने जंगल में बिजली के तार से करंट प्रवाहित किया था। जब करंट की चपेट में आकर कोटरी की मौत हो गई तब उसके शव को निकालने के प्रयास में तीनों ग्रामीण भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor