The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस जिला सचिव के घर में दिनदहाड़े डकैती,नकाबपोश चोरों ने सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार

Spread the love

बिलासपुर । मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस जिला सचिव के घर गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। हथियार लेकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बना दिया और बंदूक दिखाकर अलमारी में रखे गहने-नगदी लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर IG रतनलाल डांगी और SP पारूल माथुर के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक लूटी गई रकम को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है। दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय टाकेश्वर पाटले घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए बदमाश पहुंचे और बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने उनके हाथों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर व थानेदार हरकत में आ गए। शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *