The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवाओं का मार्गदर्शक के रुप में स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते रहेंगे हमेशा जीवतं-विजय मोटवानी

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर स्वामी विवेकानंद की 159 वी जयंती को प्रदेश भर में युवा सप्ताह मनाते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ विषयों के साथ संपन्न करने का निर्देश प्राप्त हुआ है इसी तारतम्य में मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी की अगुवाई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत नगर में निगम के माध्यम से सेवा देने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज के रूप में 3 दिनों से शासकीय अस्पताल के स्टाफ एन.एम. केसनी यादव , जितेश वरी साहू, लोकेश वाडेकर , नेहा गौतम , द्वारा जो सेवा दिया जा रहा है उनका सम्मान साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए किया गया उक्त अवसर पर विजय मोटवानी ने कहा कि युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद जी का मार्गदर्शक के रूप में भूमिका हमेशा शाश्वत रहेगी वही नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद ढिल्लों कहा कि मोर्चा युवाओं को अपने धर्म अध्यात्म संस्कृति तथा परंपरा से जुड़ कर मां भारती के लिए समर्पित करने हेतु हमेशा तैयार रहेगी। वही मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा कि मां भारती की सेवा का सशक्त प्रमाण स्वामी विवेकानंद के साहित्य व धर्म व आध्यात्मिक की सेवा में समाहित है। उक्त अवसर पर पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ,जिला महामंत्री अविनाश दुबे, जिला उपाध्यक्ष ,कैलाश सोनकर ,मंडल अध्यक्ष गोविंदा, पार्षद सुशीला तिवारी, श्यामा साहू ,भीषण निषाद, डॉ सुरेश जैन, डॉ मीना जैन ,गोपाल साहू आदि उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *