Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में 19वें राउंड तक यशोदा वर्मा 19741 वोटों से चल रही है आगे

Spread the love


राजनांदगांव । खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के जिला बनाने का दांव चल गया है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा की विजय तय हो गई है। हालांकि अभी 3 राउंड की गणना बाकी है। वह अपने करीबी प्रतिद्वंदी बीजेपी के कोमल सिंह जंघेल से 19वें राउंड तक 19741 वोटों से आगे चल रही हैं। तमाम कोशिश के बावजूद बीजेपी जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी। जबकि JCCJ के खाते में रही इस सीट को उसके उम्मीदवार नरेंद्र सोनी नहीं बचा सके। यहां तक कि उनकी जमानत भी जब्त हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor