The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आधी रात दुकान का ताला तोड़ते दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार,आरोपी के बैग से मिला….

Spread the love


रायपुर । चोरी करने की नियत से दुकान ताला तोड़ते दो लोगों को पुलिस ने ​गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गंजपारा स्टेशन रोड़ होटल डाउनटाउन गली संजय गांधी चौक के पास पान ठेला में 14/15 अप्रैल की दरमियानी रात चोरी की नियत से दो चोर दुकान का ताला तोड़ रहे थे। रात 2 बजे के करीब दुकानदार की ​नींद खुलने पर वह दुकान के पास टहलते हुए गया तब उसने देखा की पानठेला का 2 लोग ताला तोड़ रहे है। उसने तत्काल इसकी सूचना मोबाइल से पुलिस को दिया। जिसके बाद गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास एक पिठ्ठू बैग में रखा सब्बल,पेंचकस,एक जोड़ी हाथ में पहनने का दस्ताना, एवं मुंह में बांधने वाला काला कपड़ा मिला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तब उन्होंने अपना नाम शिशु पाल छुरा पिता बिजामोद छुरा 28 वर्ष निवासी लिमपारा थाना मुरीबहार जिला बलांगीर उड़िसा,तथा सानू सोनी पिता महेश कुमार सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी कटरा बाजार जामा मस्जिद के पास रामपुरा वार्ड सागर थाना सिटी कोतवाली जिला सागर मध्य प्रदेश का रहने वाले बताये है।दोनों के खिलाफ धारा 457,511 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor