The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अपहृता बालिका को थाना बागनदी पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद

Spread the love

‘‘उदय मिश्रा की रिपोर्ट’

राजनांदगांव।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भा.पु. से.) के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे गुम इंसान की खोजबीन हेतु विशेष अभियान के तहत में थाना बागनदी की अपहृता नाबालिक बालिका की पुलिस सूत्रों मुताबिक लखनऊ उत्तरप्रदेश में रहने की जानकारी प्राप्त होने पर , पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ाई, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक केसरीचंद साहू के नेतृत्व में अपहृता की बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित कर हरसंभव प्रयास कर नाबालिक अपहृता को आरोपी रमेश शास्त्री पिता प्रभु शास्त्री उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धौराभाठा तहसील बिल्हा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कब्जे से बरामद कर थाना लाकर पूछताछ कर विधिवत विवेचना किया जाकर आरोपी को अपराध धारा 363, 366, 376 भा.द.वि., 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor