The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalCrime

आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खेलाते 9 गिरफ्तार

Spread the love

उड़िसा। राउरकेला पुलिस ने इंडियल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगवाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय कुछ लोग भी इसमें शामिल थे जो भागने में सफल रहे। पुलिस चौकी को सूचना मिली की जमुनानाकी गांव में एक घर में आइपीएल सट्टेबाजी हो रही है।पुलिस शनिवार की रात करीब 11 बजे वहां छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं भिलाई इलाके के बताए गए हैं। ये लोग जमुनानाकी में किराए पर मकान लेकर सट्टा का रैकेट चलाते थे। इनके पास से 18 मोबाइल, लैपटाप, टैबलेट आदि जब्त किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor