The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बेटे के साथ निमंत्रण देने जा रही महिला के गले से चेन खींचकर बाइक सवार भागे

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में एक महिला के गले से बाइक सवार लड़का —लड़की सोने का चेन झपटकर फरार हो गये। मामले की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जोरा पारा सिन्धी स्कूल गली हनुमान मंदिर निवासी श्रीमती कांती बाई 65 वर्ष ने 19 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह में छट्टी कार्यक्रम का निमत्रण कार्ड देने 17 अप्रैल को अपने पुत्र राजेश साहू के साथ रिश्तेदार के घर कबीर चौक कोटा जा रही थी बाइक उनका बेटा चला रहा था,वह पीछे बैठी थी शाम करीब 5.00 बजे जैसे ही कबीर चौक के पास पहुची। एक बाइक में सवार दो अज्ञात व्यक्ति लड़की एवं लड़का पीछे तरफ से गाड़ी के करीब आकर गले से सोने का चेन वजनी 11.060 ग्राम किमती लगभग 30000 रूपये को खींचकर कर भाग गए। भागते वक्त उनके बाइक के नंबर प्लेट देखा लेकिन उस पर नंबर नही लिखा था।मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में ​जुटी है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *