The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुरुद में मुख्यमंत्री टी-20 ड्यूस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का हुआ शुभारंभ, नागपुर ने जीता उदघाटन मुकाबला

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरुद। मंगलवार को नगर के लाल बहादुर शास्त्री खेल मेला मैदान कुरुद में कुरूद क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में मुख्यमंत्री टी 20 डयूस बॉल अंतरराज्यीय क्रिकेट स्पर्धा का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर पीएस एल्मा थे।अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने की।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभातराव मेघावाले ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,रमाशंकर वाजपेयी,जिला महामंत्री प्रमोद साहू,संरक्षक व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,सभापति मनीष साहू,युकां ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभापति डुमेश साहू,सभापति चुम्मन दीवान,सभापति रोशन जांगड़े,पार्षद राघवेंद्र सोनी,पार्षद उत्तम साहू,एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी,पार्षद प्रतिनिधि बसन्त साहू,तुकेश साहू सहित गणमान्य जन रहे।उदघाटन मुक़ाबले में वीटीसीए नागपुर ने पहले खेलते हुए 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए ,जवाब में सिंगारभाटा माना की टीम 110 रनों पर ढेर हो गयी।इस प्रकार नागपुर की टीम ने शानदार जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम संचालन योगेश चन्द्राकर ने किया।मैच का आंखों देखा हाल संजय ध्रुव व प्रकाश साहू ने सुनाया।अंपायर ईश्वर ध्रुव एवं अंकित त्रिपाठी तथा ऑफिसियल स्कोरर गोल्डी बजाज रहे। 23 जनवरी तक होने वाले इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 1,11,111 रुपये , द्वितीय पुरस्कार 55,555 रुपए ,मैन ऑफ द सीरीज 10000 रु ,बेस्ट बैट्समैन 5000 रुपए ,बेस्ट बॉलर 5000 रूपये सहित प्रत्येक मैच व फाइनल मैच में मैंन आफ द मैच का पुरस्कार रखा गया है। इस अवसर पर पुष्कर गोस्वामीअमित निषाद, उमेश साहू ,सूर्या चंद्राकर ,मलय चंद्राकर ,मंगल चंद्राकर ,मंगल चक्रधारी,पंकज सिन्हा, राजेंद्र सिन्हा , त्रिभुवन सहित कुरूद क्रिकेट एकेडमी के सदस्य गण व खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor