The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अचानक मौसम बदलने से जमकर हुई बारिश,आकाशीय बिजली गिरने से युवक

Spread the love

पत्थलगांव/रायपुर।गुरुवार की देर रात अचानक मौसम में आये बदलाव के बाद आंधी ,तुफान व बारिश से तापमान में थोड़ी कमी आई है। वहीं आंधी बारिश के दौरान पत्थलगांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ये पूरी घटना दुलदुला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उनके घर में बिजली गिरी और दीवार टूट गया। जिसमें युवक दब गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौक हो गई। बीती रात छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में देर गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। धमतरी, जशपुर, बालोद, बिलासपुर, कवर्धा, गरियाबंद दुर्ग समेत कई जिलों में देर रात झमाझम बारिश हुई है। इस बारिश से प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *