The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कट्टे की नोक पर कांग्रेसी नेता के बहु व पत्नी से लाखों की लूट,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

सरगुजा/रायपुर।सरगुजा के सरहदी गाँव केरजु में गुरुवार की देर शाम तीन नकाबपोशों ने कट्टे की नोक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैटी के दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं थे केवल महिलाएं थी। डकैतों ने इस मौके का फायदा उठाया और जबरजस्ती दुकान में घुसकर पहले सुरेंद्र अग्रवाल की पत्नी के सिर पर कट्टा अड़ा दिया इसके बाद उनके गले से सोने की चैन एवं कान की बाली लूटकर उन्हें अंदर लेकर गये। जिसके बाद डकैतों ने हथियार के दम पर उनकी बहू के गले से सोने की चेन एवं कान की बाली एवं 50 हजार नगदी से ज्यादा की लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे वारदात के दौरान दो युवक लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे। वही उनका एक साथी बाइक सवार में सवार होकर पहरा दे रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाहर निकले और बाइक में सवार होकर तीनों अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता का पूरा परिवार दहशत में है। सूचना के बाद मौके पर पहुँची कांसाबेल एवं सीतापुर की पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor