The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी समारोह में गए व्यक्ति के सूने मकान का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर।राजधानी में ​चोरों ने फिर एक मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख की चोरी के घटना को अंजाम दिया है। मामले की ​रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मकान नंबर 46,रहेजा ग्रीन्स पिरदा रायपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रा​थी के कालोनी रहेजा ग्रीन्स मे रामलखन शर्मा का मकान उसके मकान से 200 फिट दुरी पर है जो अपने परिवार सहित रहते है, रामलखन शर्मा अपने परिवार सहित शादी में सम्मिलित होने 18 अप्रैल को ग्वालियर गये थे मेन गेट की साफ सफाई के लिए चाबी नौकरानी पदमनी को दिये थे। 24 अप्रैल को सुबह नौकरानी पदमनी गार्डन मे पानी देने आई तब देखी अंदर दरवाजे का ताला टुटा था,इसकी सूचना वह बाहर आकर सब को दी। जाकर देखने पर कोई अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी लाकर को तोड़ दिये था। इसकी सूचना उसने फोन से रामलखन शर्मा को दी। रामलखन शर्मा ने बताया कि आलमारी अंदर 10-10 ग्राम के 3 सिक्के सोने के, सोने के गले एवं सोने का कान का सेट करीबन 15 तोला पुरानी इस्तेमाली एवं नगदी 100 रूपये का पांच बंडल, 500 रूपये का एक बंडल 1 लाख रूपये एवं चिल्हर रकम कुल कीमती करीबन 4-5 लाख रूपये को आलमारी में रखा था जिसे चोर चोरी कर ले गये है। रामलखन शर्मा के वापस आने पर सही जानकारी देगें।वारदात में 8 से 10 लाख के गहने और कैश चोरी होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के लौटने पर चोरी हुई चीजों का सही आंकलना पता लग सकेगा।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor