Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाशते 4 गिरफ्तार,7 किलों से अधिक गांजा समेत एक बाइक जब्त,खमतराई पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में पुलिस ने अवैध गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलों 150 ग्राम गांजा तथा तस्करी में उपयोग एक बाइक जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई पुलिस थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे 3 लोगों को मिलन होटल के पास गरबा मैदान श्रीनगर खमतराई से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना नाम रत्नदीप खरे 28 वर्ष पिता स्व.प्रदीप कुमार खरे,रोशनलाल अग्रवाल 58 वर्ष पिता स्व.मदन अग्रवाल तथा ओमप्रकाश साहू 30 वर्ष पिता नरेन्द्र साहू बताया आरोपियों की तलाश लेने बाइक पर रखा एक सफेद बोरी में 3 किलों 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमाननित कीमत 31500 रुपये बतायी गई है।पकड़ गए सभी आरोपी गुढ़ियारी खमतराई इलाके के रहने वाले है।इसी तरह अपने घर के पीछे रावण भाठा दुर्गा चौक में गांजा बेचने की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी के कब्जे से 4 किलों मादक पदार्थ गांजा जब्त की है। पकड़े गए आरो​पी से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम देवलाल साहू 27 वर्ष पिता दुग्गा साहू निवासी दुर्गा चौक रावणभाठा खमतराई बताया है। दोनों मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor