The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ रायपुर के नारी निकेतन पहुंचा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को विधिक संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूक करने 16 अगस्त से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ शहर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर रहा है।अभी तक रायपुर शहर में सरस्वती स्कूल पुरानी बस्ती, नयापारा, दानी गर्ल्स स्कूल, शालेम स्कूल, तेलीबांधा स्कूल, बीपी तिवारी स्कूल, मधु पिल्ले स्कूल, त्रिमूर्ति नगर चौक, जागृति नगर स्कूल पारा, खमतराई में भ्रमण कर लिया है। आज नारी निकेतन, शासकीय बालिका गृह में भ्रमण कर लिया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ में एलईडी स्क्रीन से लघु फिल्में दिखाई जा रही है।रथ के साथ अधिवक्तागण और आयोग के अधिकारी कर्मचारी भी साथ रहते हैं। जिससे पीड़ित महिलाओं को तत्काल उनके शिकायत की निराकरण भी किया जा रहा है। आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ महिला आयोग की गतिविधियों, महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों का संरक्षण, शासन की विभिन्न योजनाओ, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ तैयार किया गया है। जिससे प्रदेश के सभी जिलों के विकासखण्डों में आयोग की गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *