The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

महिला आयोग की चार सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Spread the love

रायपुर। राज्य महिला आयोग की चार सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, ओजस्वी मंडावी और दीपिका सोरी ने यह शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव को भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष ने आयोग के अधिनियम और शासकीय प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए सीधे कलेक्टर और एसपी से पत्राचार किया, फाइलों का संधारण स्वयं किया और सामान्य बैठकों की जानकारी सचिव के माध्यम से नहीं दी। सदस्यों ने राज्य शासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और बताया कि अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं, जबकि आयोग का संचालन केवल अधिनियम और विनियम के अनुसार सचिव के माध्यम से होना चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor