The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

Big Breaking: युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पेट में लगे 36 टांके, हालात नाजुक..

Spread the love
‘‘बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा ।​ जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम दादर कला में बीती रात डांस कार्यक्रम में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। दरअसल करीब 12 बजे डांस प्रतियोगिता देखने पहुंचे उरगा के दुर्गेश कंवर नामक युवक पर अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला कर दिया।हमले में दुर्गेश के पेट की अंतड़ियां बाहर निकल गई। बुरी तरह घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के तीन सिविल सर्जनों ने उसकी सर्जरी की। सर्जरी के दौरान युवक के पेट में 36 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor