The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अपराधियों के हौसले बुलंद, राजधानी में गमले में पानी डाल रही महिला के आंख में फेंकी मिर्च पाउडर, सोने की चेन लूटकर फरार

Spread the love

रायपुर। राजधानी के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में गमलों में पानी डाल रही महिला के आंख में मिर्च पाउडर फेंककर चेन की लूट का मामला सामने आया है।
दरअसल देवेन्द्र नगर निवासी हरिकेश पालीवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ मार्निग वॉक पर जाने के लिए साढ़े 5 बजे उठा था। प्रार्थी की पत्नी गेट से लगे गमलों मे पानी डाल रही थी, उसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उसकी पत्नी के आंख मे मिर्ची पाउडर फेंककर गले से सोने का चेन खींचकर भाग निकला। जानकारी के के मुताबिक चेन की कीमत 90 हजार रूपए है। पीड़िता ने शोर मचाया तब घरवाले बाहर निकले लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379,356 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor