The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत,चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में फाफाडीह ओव्हर ब्रिज के पास एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक के ​पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक केटीएम बाइक से अपने दोस्त सिदार्थ के साथ आ रहे मनीष झा 26 वर्ष पिता कन्हैया झा संतोषी नगर खमतराई को 27 अप्रैल को रात 11 बजे के करीब फाफाडीह ओव्हर ब्रिज सांई नेत्र अस्पताल के सामने ट्रक क्रमांक CG 04 MK 2264 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सिद्वार्थ घोष के मोटर सायकल KTM CG 04 ND 3996 को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे पीछे बैठे मनीष झा मोटर सायकल से नीचे गिरकर ट्रक के सामने के चक्के नीचे आ गया। इससें उसको गंभीर चोट लगी। तत्काल एम्बुलेंस से मेकाहारा अस्पताल रायपुर एवं परिजन के साथ नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर इलाज हेतु ले जाने से डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor