Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अनियंत्रित वैन अज्ञात वाहन से टकराई,दो की मौत दो घायल

Spread the love

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में मारूति वैन रायपुर से सरायपाली जा रही थी। जहां एनएच 53 पर तेज रफ्तार में आ रही मारूति वैन अज्ञात वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारूति वैन ने के परखच्चे उड़ गए और वैन मैं सवार बोधराम 40 वर्ष और शिवम 12 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओमप्रकाश खूंटे और सेवंती खूंटे घायल हो गएं जिनका इलाज तुमगाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी जारी है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ग्राम पिलवापाली थाना बसना निवासी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor