The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बस्तर विधायक आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत पाथरी में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

Spread the love

बस्तर। ग्राम पंचायत पाथरी में जन चौपाल लगाकर लोगों के एक-एक समस्याओं से अवगत हुए सभी विभागों की जानकारी लेकर लोगों की समस्याओं से अवगत कराने को कहा जिससे कि लोग किसी भी तरह की योजनाओं से वंचित ना रहे । लखेश्वर बघेल ने बस्तर विधानसभा के आखिरी छोर पाथरी में सभी विभागों को निर्देश दिया की लोगों से उनकी मूलभुत सुविधाएं से फायदे पहुंचाने काम करें ।छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों की जन हितैषी सरकार है यह विभिन्न विभागों की योजनाओं से लोगों को वंचित ना रखें बस्तर विधायक ने कहा की सरकार बहुत सी योजनाओं को संचालित की है। लेकिन हमारे ग्रामीण क्षेत्र के भाई बहन लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है मुझे बहुत ही खेद है की लोग इस तरह की योजनाओं पर रूचि नहीं ले रहे है ।आप सभी विभागों के कर्मचारियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ बताएं छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी योजनाओं के माध्यम से हम सभी वर्गों तक पहुँचकर विभिन्न योजनाओं के स्तर से लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहे है ।लखेश्वर बघेल ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है योजना के माध्यम से हमनें निरंतर लोगो तक अनेक प्रकार की योजना लाई जैसे बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन, मछली पालन, पर लोग इस तरह की योजना पर लाभ नहीं ले रहे है ।बस्तर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों को विभिन्न योजना से जागरूक कर रहे है । कोई भी लोग बड़ी बीमारी से ग्रसित ना हो इसलिए आयुष्मान, खूबचंद,योजना से स्वेच्छा अनुदान राशि के माध्यम से लोगों को उपचार हेतु सहायता राशि प्रदान कर रहे है और हर संभव मदद कर रहे पूर्वत की सरकार में लोगों को गुमराह करके इस योजनाओं के माध्यम से अपने निजी लोगों को ही फायदे पहुंचाते थे लेकिन अभी वर्तमान की सरकार ने सभी वर्गों तक राहत पहुंचा रही है बस्तर विधायक जी द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र पुस्तिका के तहत ग्राम पाथरी में 25 हितग्राहियों को आज पट्टा वितरण किया जिसमें मौजूद रहे जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, कपूर बेसरा, लालेन्द्र बाकडे, सोनमती कश्यप, लखन कश्यप, भावनाथ, धरमु कश्यप, मंगलू कश्यप, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, सीईओ, BEO, BMO, एवं समस्त विभाग के कर्मचारीगण, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण, उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor