The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दो बच्चे के बाप ने बिस्किट खिलाने के बहाने तीन साल के मासूम से किया रेप

Spread the love

भिलाई। दो बच्चे के बाप ने 3 साल की मासूम बच्ची से बिस्कुट खिलाने के बहाने दुष्कर्म ​किया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदा नगर कैंप-1 का है। आरोपी ने बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने से अपने पास बुलाया और उससे गंदा काम किया।
घटना की शिकायत के बाद वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, घर में घुसने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ने पर आरोपी थाना में ही हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा और अपने अपराध के लिए माफी मांगने लगे। लेकिन, पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस आरोप में कैंप-1 वृंदा नगर निवासी मनमोहन सिंह (30) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हथखोज की एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है। वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपी ने शनिवार को तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची को तकलीफ हुई तो वो रोने लगी।
बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया। उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। डाक्टर ने बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ वैशाली नगर थाना में शिकायत की। जिसके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पूर्व में भी आरोपी छेड़खानी के आरोप में जेल जा चुका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *