The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ऑटो पार्ट्स शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने किया सामान पार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। सिरगिट्टी चौक स्थित ऑटो पार्टस के शो रूम का ताला तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया। मालिक ने इसकी जानकारी होने पर चकरभाठा थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुराना सरकंडा के लोधीपारा निवासी गोविंद देवांगन सिरगिट्टी चौक में ऑटो पार्टस शो रूम में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को शो रूम बंद कर कर्मचारी अपने घर चले गए।27 सितंबर को कर्मचारी काम पर आए। इस दौरान शो रूम के अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरी की आशंका पर कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी। इस पर मैनेजर ने सामान का मिलान किया। इस दौरान शो रूम से ट्रैक्टर की बैटरी और इंजन के पार्टस गायब मिले। उन्होंने इसकी जानकारी सिरगिट्टी थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *