The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लिफ्ट मैकेनिक की हत्या: सीसी टीवी फुटेज में कार से भागते नजर आये आरोपी

Spread the love

रायपुर। रायपुर के डूमरतराई देवपुरी स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट कारीगर मनोज भालेधर की डंडे से पीट पीटकर हत्या एवं उनके बेटे को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने दवा कारोबारी दिलीप रहेजा के दोनों बेटे दीप और प्रेम रहेजा को आरोपी बताया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों के भागने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दोनों आरोपी क्रेटा कार से फरार हुए थे। बता दें कि राजधानी के डूमरतराई देवपुरी स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट फिट करने वाले मैकेनिक मनोज भालेधर तथा उसके बेटे को सोमवार को दवा कारोबारी दिलीप रहेजा के बेटों ने बंधक बनाया और उसके पिता पर लाठियों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे और मृतक पिता को एमएमआई अस्पताल में छोड़कर आरोपी फरार हो गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *