The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ बाउंड्रीवाल निर्माण में मजदूरी भुगतान में बड़े गड़बड़ी का खुलासा

Spread the love

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में फारेस्ट कॉलोनी परिसर की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे बाउंड्रीवाल निर्माण में भारी वित्तीय गड़बड़ी उजागर हुई है। राज्य कैम्पा मद के तहत किए जा रहे इस काम की लागत लगभग 39 लाख 20 हजार रुपए बताई गई थी, लेकिन आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरी मद में कई गड़बड़ियां हुईं। एक ही व्यक्ति को एक ही अवधि के लिए बार-बार भुगतान किया गया। उदाहरण के तौर पर, 6 से 11 मार्च 2021 तक के कार्य के लिए 7,852 रुपए दिए गए, लेकिन उसी अवधि को 8 से 16 मार्च दिखाकर दोबारा 22,189 रुपए भुगतान कर दिए गए। फरवरी, मई और जुलाई 2021 में भी कई ओवरलैप भुगतान पाए गए। जुलाई में 17 से 19 जुलाई की मजदूरी तीन बार, जबकि 20 और 21 जुलाई की मजदूरी दो बार दी गई।

आरटीआई कार्यकर्ताओं ने इस मामले की शिकायत खैरागढ़ कलेक्टर कार्यालय में की है और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सरकारी योजनाओं में फाइलों के खेल और धन के दुरुपयोग की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

GLIBS WhatsApp Group

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor